भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शानदार जीत हासिल की। संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। कुल 781 सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतगणना में 752 वोट वैलिड पाए गए, जबकि 15 वोट अमान्य घोषित किए गए। सीपी राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता वोट मिले, वहीं इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर संसद में कुल 788 सांसद हैं, लेकिन 7 सीटें खाली हैं। 781 सांसदों में से 13 ने वोट नहीं डाला, जिनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल का 1 और 1 निर्दलीय सांसद शामिल हैं।
एनडीए के 427 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। यह जीत एनडीए की मजबूत स्थिति को दर्शाती है। इस जीत के बाद अब सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

