बिहार के छपरा में फैले ईसाई मिशनरी, गाँव के गाँव लोगों का करा रहे धर्मांतरण: देखिए ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट Video

बिहार के छपरा जिले में ईसाई धर्मांतरण का एक सिलसिला सामने आया है, जहाँ दलित परिवारों को भूत-प्रेत का डर दिखाकर और पैसों का लालच देकर धर्म बदलने के लिए उकसाया जा रहा है।

गाँव के लगभग बीस से पच्चीस दलित परिवारों को स्थानीय चर्च से जुड़ी संस्थाओं द्वारा यह कहा गया कि ‘धर्म बदल लो, जीवन बदल जाएगा।’ लेकिन जब इन परिवारों ने ऐसा करने से इंकार किया तो उन पर दबाव और डराने-धमकाने की कोशिशें शुरू हो गईं।

गाँव में एक चर्च निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया है, जिसके साथ धर्मांतरण की गतिविधियाँ और तेज़ हो गई हैं। ईसाई मिशनरियों के इस जाल और गाँव की मिट्टी से उठती आस्था के प्रतिरोध की कहानी खुद ऑपइंडिया को इन पीड़ितों ने सुनाई है।