‘कब तक मुस्लिमों को ऐसे दबाया जाएगा, जिहाद करना पड़ेगा’: संसद में सपा सांसद नदवी ने दोहराया मदनी का बयान, BJP ने किया कड़ा विरोध

लोकसभा में मंगलवार (3 दिसंबर 2025) को समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बयान ने सियासी माहौल गर्म कर दिया। वक्फ संपत्तियों से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए नदवी ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि संविधान के आर्टिकल 25 और 26 को खत्म कर दिया गया है और देश में मुसलमानों की जिंदगी तंग होती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि करीब 70 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, जिससे असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

नदवी ने अपने भाषण में मौलाना अरशद मदनी के उस विवादित का भी जिक्र किया जिसमें अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ाई और जिहाद की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि समुदाय को अपने अधिकारों के लिए नई लड़ाई लड़नी पड़ सकती है।

उनके इस वक्तव्य पर सदन में बैठे सत्ताधारी दल के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे भड़काऊ तथा गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। उनका कहना था कि संसद में जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल समाज में गलत संदेश देता है और तनाव बढ़ाता है।