पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच कोलकाता में भाजपा के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। कोलकाता के बेहाला इलाके में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय की मौजूदगी में उनके समर्थकों पर BJP के कार्यालय को नुकसान पहुँचाने के आरोप हैं। यह घटना पर्णश्री इलाके में उस दौरान हुई जब TMC कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगा रहे थे।
Kolkata, once considered the stronghold of the Trinamool Congress, is showing signs of cracks, and the desperation is evident.
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 5, 2026
The BJP election office in Parnasree, Behala Paschim, was attacked by TMC goons in the presence of TMC candidate Ratna Chatterjee.
Shockingly, police… pic.twitter.com/QzptbE89DL
आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया और पोस्टर हटाने लगे। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। भाजपा का कहना है कि इसके बाद TMC कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और गेट को नुकसान पहुँचाया।
भाजपा उम्मीदवार ने लगाए गंभीर आरोप, TMC उम्मीदवार सहित अन्य पर FIR दर्ज
घटना को लेकर भाजपा उम्मीदवार इंद्रनील खान ने कहा, “वे बेहाला पश्चिम विधानसभा में अपनी हार से डर रहे हैं। बेहाला पश्चिम की TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय, जो खुद मौजूदा विधायक हैं और उनके गुंडों ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की। यह सब कोलकाता पुलिस अधिकारियों के सामने हुआ, उन्होंने तोड़फोड़ को रोकने के बजाय उसे होने दिया।”
घटना के बाद भाजपा उम्मीदवार इंद्रनील खान अपने समर्थकों के साथ पर्णश्री थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर रत्ना चट्टोपाध्याय भी थाने पहुँची, जहाँ दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में रत्ना चट्टोपाध्याय समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि बेहाला पश्चिम दक्षिण 24 परगना जिले की एक महत्वपूर्ण सीट है। यहाँ TMC से रत्ना चट्टोपाध्याय, भाजपा से इंद्रनील खान, CPI(M) से निहार भक्त और कॉन्ग्रेस से सैबल रॉय मैदान में हैं।

