बंगाल के एक बूथ में BLO शफीउल आलम समेत 340 मुस्लिम वोटर्स के हटे नाम, ECI के विरोध में इलाके में बवाल: ड्राफ्ट लिस्ट में ‘विचाराधीन’ दर्ज थे सभी वोटर

पश्चिम बंगाल के साउ 24 परगना जिले स्थित बशीरहाट विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ से 340 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। सूची में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) मोहम्मद शफीउल आलम और उनके दो भाई-बहनों का भी नाम हटाया गया है। सूची सामने आने के बाद क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया।

दरअसल, बोरो गोबरा गाँव के बूथ नंबर 5 में कुल 992 मतदाताओं में से 358 मतदाताओं को पात्रता सुनवाई के लिए बुलाया गया था, जबकि 38 मतदाताओं के नाम दूसरी जगह चले जाने या मृत्यु के कारण सूची से हटा दिए गए। 28 फरवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में इन लोगों के नाम ‘विचारधीन’ के रूप में दर्ज थे।

अब जब सोमवार (23 मार्च 2026) को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की। तो सामने आया कि बूथ संख्या 5 में 340 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।