दीवाली और काली पूजा खत्म होते ही पश्चिम बंगाल बीजेपी ने अपनी अगली बड़ी मुहिम शुरू कर दी है। पार्टी पूरे राज्य में 1000 से ज़्यादा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कैंप लगाने जा रही है। इन कैंपों का मकसद बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता प्रक्रिया में मदद करना है।
जानकारी के अनुसार, पार्टी नेताओं ने बताया कि यह अभियान खासकर सीमावर्ती जिलों- उत्तर 24 परगना, नदिया, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में चलाया जाएगा, जहाँ आबादी का संतुलन पहले से बदल चुका है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि यह पार्टी का पुराना एजेंडा है और कोविड के कारण नियम बनने में देरी हुई थी, लेकिन अब संगठन पूरी तरह तैयार है।
बुधवार (22 अक्तूबर 2025) को बीजेपी ने कोलकाता में एक वर्कशॉप भी की, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठनों को CAA प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी गई। पार्टी का कहना है कि CAA को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करना और लोगों को यह समझाना जरूरी है कि यह कानून क्यों लाया गया था। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं

