पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही सीमा सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक फैसला हुआ है। जो काम ममता बनर्जी की पिछली सरकार अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाई, उसे BJP की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने आते ही महज 2 हफ्ते में कर दिखाया है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग (बाड़ लगाने) के लिए BSF को 27 किलोमीटर जमीन सौंप दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार और बीएसएफ लंबे समय से फेंसिंग के लिए जमीन माँग रहे थे।
#WATCH | Kolkata: "…We are ready to hand over 27 km of land for fencing, along with a few BOP (Border Outpost) land, and BSF infrastructure development land, says West Bengal CM Suvendu Adhikari, addressing the media over border security, in the presence of BSF officers.… pic.twitter.com/STRzMR0Jt0
— ANI (@ANI) May 20, 2026
लेकिन ममता सरकार ने हमेशा इससे इनकार किया और देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। शुभेंदु सरकार के आते ही गृह और मुख्य सचिव की देखरेख में राजस्व विभाग ने सिर्फ 2 हफ्ते के भीतर फाइल तैयार कर ली। अब यह जमीन जल्द ही BSF को सौंप दी जाएगी, जिससे घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगेगी।

