TMC नेता जहाँगीर खान की बीवी भी निकली ‘गुंडी’, भीड़ लेकर थाने पर हमला करने पहुँची थी: सुरक्षा बलों ने लिया एक्शन तो तालाब में छलांग लगाकर भागे, बंगाल के फाल्टा का Video वायरल

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा राज्य के इतिहास की सबसे चर्चित सीट बन चुकी है। हाल ही के प्रकरण में क्षेत्र के TMC नेता जहाँगीर खान को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार (16 जून 2026) को जहाँगीर खान की बीवी ने उन्हें छुड़ाने का हिंसक प्लान बनाया और भीड़ लेकर थाने पर हमला करने पहुँच गईं। लेकिन केंद्रीय बलों के एहतियातन से समय पर कार्रवाई की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाँगीर खान के समर्थकों ने पुलिस स्टेशन पर हमले का प्लान बनाया था। बड़ी संख्या में भीड़ पुलिस स्टेशन की ओर दौड़ रही थी, जिसका नेतृत्व जहाँगीर खान की बीवी कर रही थी। भीड़ के आने की सूचना पहले से ही केंद्रीय बलों को लग चुकी थी। सुरक्षाक्रमियों ने रास्ते में भीड़ को खदेड़ा और लाठीचार्ज किया, जिससे डर कर कई लोग तो तालाब में कूद पड़े।

एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में हिंसक भीड़ सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है, लेकिन जैसे ही उन्होंने सुरक्षाबलों को देखा तो एक के बाद एक जहाँगीर खान के समर्थक अपनी जान बचाने के लिए तालाब में छलाँग लगा दी।

बता दें कि जहाँगीर खान को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। जहाँगीर के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जहाँगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है और ED उस मामले की जाँच कर रही है।