बंगाल में बकरीद की छुट्टियों में कटौती, अब होगा बस एक दिन का अवकाश: शुभेंदु सरकार ने बदला ममता का फैसला

पश्चिम बंगाल में बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राज्य की नई शुभेंदु सरकार ने मुस्लिमों के त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी में कटौती कर दी है।

अब इस त्योहार पर केवल एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। इससे पहले ममता बनर्जी सरकार के आदेश के तहत दो दिन की छुट्टी का प्रावधान था, जिसे बदल दिया गया है। बता दें कि इस वर्ष पूरे देश में 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी।