TMC के गुंडों ने BJP कार्यकर्ता की कर दी हत्या, सागरिका घोष ने मृतक को अपनी पार्टी का बता फैलाया झूठ

पश्चिम बंगाल में जीत का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ता जाधव बार की TMC के गुंडों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना पर सोशल मीडिया पर तब विवाद बढ़ गया, जब सागरिका घोष ने मृतक को अपनी पार्टी (TMC) का कार्यकर्ता बता दिया।

सागरिका घोष ने अपने पोस्ट में इस हत्या को डरावना बताया, लेकिन मृतक जाधव बार को TMC का कार्यकर्ता लिख दिया। इस पर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की वैशाली पोडार ने उन्हें जमकर लताड़ा।

वैशाली ने कहा कि सागरिका ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सागरिका जानबूझकर झूठा नैरेटिव बना रही हैं ताकि TMC को पीड़ित दिखाया जा सके।

क्या है इस खबर की असल सच्चाई?

सच्चाई यह है कि मारा गया व्यक्ति जाधव बार भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसकी हत्या तब की गई जब वह भाजपा की जीत की खुशी मना रहा था। सागरिका घोष ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत को TMC कार्यकर्ता की मौत बताकर पेश किया, जिसे भाजपा ने ‘गिद्ध जैसी राजनीति’ और जनता को गुमराह करने वाला कदम बताया है।