भारत मंडपम में रविवार (4 मई, 2025) को आयोजित संस्कृति जागरण महोत्सव को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक रक्षा मंत्री के रूप में देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।
#WATCH | Delhi | While addressing the Sanskriti Jagran Mahotsav, Defence Minister Rajnath Singh says, "As a nation, our brave soldiers have always protected the physical form of India, while on the other hand, our sages and wise men have protected the spiritual form of India.… pic.twitter.com/22QhC3MkiI
— ANI (@ANI) May 4, 2025
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और दृढ़ नीतियों ने देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है और आज भारत मजबूती के साथ अपनी रक्षा नीति को लागू कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, “हमारे सैनिक जहाँ रणभूमि पर देश की रक्षा करते हैं, वहीं हमारे ऋषि-मुनि जीवन भूमि पर भारत की आत्मा और संस्कृति की रक्षा करते आए हैं। सैनिकों ने हमारे भौतिक स्वरूप की रक्षा की है और संतों ने आध्यात्मिक स्वरूप की।”
रक्षा मंत्री ने महोत्सव में उपस्थित लोगों से भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा का आह्वान करते हुए कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना भी राष्ट्र की सुरक्षा का ही एक रूप है।