पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया है। सोमवार (6 अप्रैल 2026) सुबह कई बड़े स्कूलों, यूनिवर्सिटी और सरकारी दफ्तरों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गाँधी भवन, सचिवालय और मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही जालंधर के नामी स्कूलों का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत हरकत में आ गया और संदिग्ध जगहों पर जाँच शुरू कर दी गई।

धमकी भरे ई-मेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लिखा गया है कि अपने बच्चों को बचाओ। ई-मेल में लिखा गया है, “खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान-मोदी सरकार को तबाह करेंगे।” इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की धमकी भी दी गई है।

