महाराष्ट्र के परभणी में एक 19 वर्षीय युवती ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसके साथ यात्रा का रहे उसके कथित शौहर अल्ताफ शेख ने नवजात को बस से बाहर फेंक दिया। इसके चलते नवजात की तुरंत ही मौत हो गई। यह घटना पथरी-सेलू रोड पर हुई।
यह दोनों मियाँ-बीवी एक स्लीपर बस में यात्रा कर रहे और बच्चे का जन्म सुबह 6:30 बजे हुआ था। इसके बाद उन्होंने बच्चे को कपड़े में लपेट कर फेंक दिया लेकिन ड्राइवर ने यह देख लिया। ड्राइवर से अल्ताफ शेख ने बहाना बनाया कि उसकी बीवी को उलटी हुई है।
बच्चे का शव एक और राहगीर को पड़ा मिला, जिसने पुलिस को यह सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जाँच पड़ताल की और बस को रोक लिया। यहाँ से लड़की और अल्ताफ शेख को हिरासत में ले लिया गया। अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि वह नवजात की परवरिश नहीं कर सकते थे, इसलिए उसे फेंक दिया था।
पुलिस को पता चला है कि रितिका और अल्ताफ पिछले 18 महीने से पुणे में रह रहे थे और उन्होंने दावा किया उनका निकाह हो चुका है। हालाँकि, वह कोई कागज इस संबंध में नहीं दिखा पाए। अब पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है।

