मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में गुरुवार (26 फरवरी 2026) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा बाजार और लखेरा बाजार में एक बुर्का पहने महिला को मंदिर के पास मांस के टुकड़े फेंकते देखा गया।
इस घटना से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के हाथों में खून से सने ग्लव्स (दस्ताने) दिखाई दे रहे हैं।
Under the garb of Burqa/Hijab a Muslim woman was throwing pieces of meat outside Jain temples and shops in Bhopal just to tamper with the sanctity of the temple area
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) February 27, 2026
If we try to take action they use MINORITY card /harassment and play sympathy card
Can’t coexist with these… pic.twitter.com/ZjqoAxNxuh
व्यापारियों ने रंगे हाथों पकड़ा, भागने की कोशिश नाकाम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला पिछले कई दिनों से बाजार और मंदिरों के आसपास मांस के टुकड़े डाल रही थी। गुरुवार को जब व्यापारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो उसके हाथों के ग्लव्स पर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे थे।
विरोध बढ़ने पर महिला ने अपनी स्कूटी छोड़कर पैदल भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे रोक लिया। व्यापारियों ने उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली और पुलिस को सूचना दी। भीड़ और पुलिस के सामने घिरी महिला ने अपनी सफाई में कहा कि वह एक एनजीओ (NGO) से जुड़ी है और केवल आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी।
मुस्लिम महिला ने स्वीकारा कि उससे गलती हुई और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी भी माँगी। हालाँकि, व्यापारियों का कहना है कि कुत्तों को खाना खिलाने के बहाने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना गलत है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत हुई हैं।
हिंदू उत्सव समिति ने की सख्त कार्रवाई की माँग
घटना के बाद हिंदू उत्सव समिति और स्थानीय व्यापारियों ने कोतवाली थाने पहुँचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने इस गतिविधि को शांति भंग करने की कोशिश बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग की है। उनका तर्क है कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के पास इस तरह मांस फेंकना स्वीकार्य नहीं है।
भोपाल पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयानों और वायरल वीडियो के तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इलाके में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

