Tuesday, March 18, 2025

पति फंदे पर लटक कर मर गया, बीवी बनाती रही वीडियो: महाराष्ट्र के ठाणे में केस दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया और जब पति फंदे पर लटकने चला तो वो सिर्फ खड़े होकर वीडियो बनाती रही।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी वाघले इस्टेट में रहते थे। अक्सर उनके बीच कई मामलों पर लड़ाइयाँ होती थीं। 20 नवंबर ऐसी ही एक लड़ाई के बाद पति घर के पंखे से लटककर मर गया, लेकिन बीवी ने उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया। उलटा कैमरा लेकर सिर्फ वीडियोज बनाती रही।

मौत के बाद उसने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस बीच मृतक की माता ने महिला के विरुद्ध आईपीसी की धारा 105, 108 के तहत केस दर्ज कराया और पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की।