हिंदू युवक ने मुस्लिम महिला को दवा दिलवाई तो कट्टरपंथियों ने गला रेतकर कर दी हत्या: नफीस-अब्दुल-असद समेत 8 गिरफ्तार, UP के अलीगढ़ का मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र में 18 साल के युवक करन पुत्र मेघ सिंह की कुछ मुस्लिम युवकों ने बेरहमी से चाकू मार कर हत्या कर दी। यह हत्या तब हुई जब करन ने एक मुस्लिम महिला की मदद की थी, जो उन्हें नागवार गुजरी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन नोएडा में मजदूरी करता था और छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार (12 अक्टूबर 2025) रात करन गाँव तेजपुर में एक मुस्लिम महिला को नर्सिंग होम से दवा दिलाकर लाया। पड़ोसी मुस्लिम परिवार के लोग इस पर नाराज हो गए और रात लगभग 11.30 बजे करन को जबरन उठाकर खंडहर मकान में ले गए। आरोपितों ने चाकुओं से गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पुलिस को रात 12 बजे मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या में शामिल नफीस खान, शमशाद खान, असद खान, इद्रीश समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।