गाय को चिकन मोमोज खिलाने वाले यूट्यूबर ऋतिक ने अब गुरु नानक देव का किया अपमान, निहंगों ने गुरुद्वारे ले जाकर माफी मँगवाई: देखें Video

गुरुग्राम का चर्चित यूट्यूबर ऋतिक चाँदना अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने अपनी हरकतों से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुँचाई है। इस बार उसने सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

इस घिनौनी हरकत के बाद सिख समुदाय और निहंगों का गुस्सा फूट पड़ा। निहंगों ने इस यूट्यूबर ऋतिक चाँदना को धर दबोचा और सीधा गुरुद्वारे लेकर पहुँचे। वहाँ सबके सामने उसकी हेकड़ी निकालते हुए नाक रगड़वाकर माफी मँगवाई गई।

पहले गाय को चिकन मोमोज खिलाकर कर चुका है घिनौना कांड

यूट्यूबर ऋतिक की यह कोई पहली घटिया करतूत नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2025 में उसने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खुलेआम गाय को चिकन मोमोज खिलाए थे। सोशल मीडिया पर मोमोज खाने का टास्क मिलने के बाद जब वह पूरी प्लेट खत्म नहीं कर पाया, तो उसने बची हुई प्लेट गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एक गाय को खिला दी।

यह लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो गया था जिसके बाद हिंदू संगठनों ने उसकी जमकर धुनाई की थी। उस मामले में उसके खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज हुआ था और उसे गिरफ्तार किया गया था। हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले इस शख्स को तब भी अपनी गलती का अहसास नहीं हुआ।

निहंगों के हत्थे चढ़ा तो उतरी हेकड़ी, माता-पिता ने भी जड़े थप्पड़

यूट्यूबर ऋतिक उस कुत्ते की दुम निकला जो सुधरने का नाम नहीं लेता। उसे दूसरों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके वीडियो बनाने और लाइमलाइट बटोरने की गंदी आदत है। इस बार उसने सिखों की आस्था को निशाना बनाया, जिसके बाद उसका सामना निहंगों से हो गया।

निहंगों ने उसे पकड़ लिया और सीधे गुरुद्वारे ले गए जहाँ उसे अपनी गलती की सजा भुगतनी पड़ी। इस ड्रामे के दौरान यूट्यूबर ऋतिक के माता-पिता भी वहीं मौजूद थे। अपने बेटे की इस शर्मनाक हरकत से गुस्साए माता-पिता ने भी सबके सामने उसे थप्पड़ जड़े। निहंगों ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार तो उसे माफ किया जा रहा है, लेकिन अगली बार ऐसी गलती की तो कोई माफी नहीं मिलेगी और कड़ी सजा दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और सिख समाज का गुस्सा

यह पूरा वाकया तब सामने आया जब निहंग जसविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वायरल वीडियो में यूट्यूबर ऋतिक के साथ एक युवती भी खड़ी नजर आ रही है और पीछे गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी हुई है।

वीडियो में यूट्यूबर ऋतिक उस लड़की से पूछता है कि क्या तुम इन्हें मानती हो, जिस पर लड़की हाँ कहती है। इसके बाद जब पूछा जाता है कि तुम्हें किसने कहा, तो लड़की कहती है कि मेरे घर वालों ने। यह सुनकर यूट्यूबर ऋतिक हँसने लगता है और इसका वीडियो बना लिया जाता है।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सिख समाज और खासकर निहंग सिखों में भारी गुस्सा फैल गया। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए इस यूट्यूबर ऋतिक को पकड़ा और सबक सिखाते हुए गुरुद्वारे में माफी मँगवा दी।