Homeराजनीति'मृत्यु की कामना...': PM मोदी के लिए अखिलेश यादव का 'आखिरी समय' वाला बयान,...

‘मृत्यु की कामना…’: PM मोदी के लिए अखिलेश यादव का ‘आखिरी समय’ वाला बयान, लोगों ने कहा – गिद्ध के कोसने से गाय नहीं मरती

वहीं मुंबई में भाजपा के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट किया, "जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है, उसके लिए किसी की भी मृत्यु की कामना करना कोई बड़ी बात नहीं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वाराणसी (Varanasi) में आज (सोमवार, 13 दिसंबर 2021) काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath corridor) का उद्घाटन किया। लेकिन दूसरी ओर समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इटावा में प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि बनारस रहने के लिए अच्छी जगह है। आखिरी समय में वहीं रहा जाता है। उनके इस बयान के बाद सियासी बवाल होना तय था। बीजेपी उनपर जमकर निशाना साध रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अखिलेश यादव सोमवार को इटावा के सैफई में थे। यहाँ जब उनसे पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक महीना क्या 3 महीने तक बनारस में रहें। वो जगह रहने के लिए अच्छी है। आखिरी समय में वहीं रहा जाता है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अखिलेश के बयान पर दिल्ली (Delhi) से भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने ट्वीट किया, “गिद्धों के कोसने से गाय नहीं मरा करती अखिलेश बाबू। मोदी जी के साथ महादेव का, भारत माता का और हर सच्चे देशभक्त का आशीर्वाद है, तुम्हारी बददुआएँ ऐसे नहीं करने वाली।”

वहीं मुंबई (Mumbai) में भाजपा के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ (Suresh Nakhua) ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके संस्कारों पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट किया, “जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है, उसके लिए किसी की भी मृत्यु की कामना करना कोई बड़ी बात नहीं।”

सपा प्रमुख के बेतुके बयान पर भाजपा कार्यकर्ता प्रीती गाँधी (Preeti Gandhi) ने सोशल मीडिया के जरिए हमला किया। उन्होने ट्वीट किया, “अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के लिए मृत्यु की कामना करके @yadavakhilesh ने अपने स्तर का प्रमाण दिया है। राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित करने का पावन कार्य कर रहे प्रधानमंत्री मोदी के लिए ऐसे घिनौने विचारों वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का दावा करने का कोई हक नहीं है!”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद जयहिंद (Shehjad jaihind) ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “जिनकी मानसिकता और कार्य औरंगजेब वाली हो-उनसे इसी भाषा की उम्मीद है…जो अपने पिता का सम्मान न कर पाए वो किसी और की क्या करेंगे।”

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मृत्यु की कामना’ के तौर पर देखा जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -