Homeराजनीति'हमें धोखा दिया गया': उत्तर-पूर्व में कॉन्ग्रेस को बड़ा झटका, मेघालय के सभी कॉन्ग्रेस...

‘हमें धोखा दिया गया’: उत्तर-पूर्व में कॉन्ग्रेस को बड़ा झटका, मेघालय के सभी कॉन्ग्रेस विधायक BJP गठबंधन में हुए शामिल

मेघालय में कॉन्ग्रेस के पास 17 विधायक थे। पिछले साल नवंबर में पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत कॉन्ग्रेस के 12 विधायक तृणमूल कॉन्ग्रेस TMC में शामिल हो गए थे।

मेघालय में मंगलवार (8 फरवरी 2022) को कॉन्ग्रेस के पाँच विधायक BJP के समर्थन वाले गठबंधन मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन (MDA) में शामिल हो गए। पाँचों विधायकों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Conrad Sangma) को एक सिग्नेचर किया हुआ पत्र सौंपा है। मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है, जिसने 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद मेघालय में सरकार बनाई थी। उस वक्त इसकी अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस ने की थी।

फोटो साभार: ट्विटर

कॉन्ग्रेस छोड़कर MDA में आए पाँच विधायकों में सीएलपी नेता अंपारीन लिंगदोह, मायरलबोर्न सिएम, मोहेंड्रो रापसांग, किम्फा मारबानियांग और पीटी सॉकमी शामिल हैं। कॉन्ग्रेस छोड़ने वाले अंपारीन लिंगदोह ने कहा, “हमें धोखा दिया गया, जिसकी वजह से हमने ये कदम उठाया है। हम इन विधायक को बचा रहे हैं, क्योंकि हम ऐसा नहीं करेंगे तो मुसीबत में पड़ेंगे। जनता ने हमें जीत दिलाई है।”

बता दें कि मेघालय में कॉन्ग्रेस के पास 17 विधायक थे। पिछले साल नवंबर में पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत कॉन्ग्रेस के 12 विधायक तृणमूल कॉन्ग्रेस TMC में शामिल हो गए थे। अब शेष पाँच कॉन्ग्रेस विधायकों के एमडीए सरकार में शामिल होने के बाद टीएमसी राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बन गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -