Homeराजनीति'चाय पर चर्चा' के लिए निकले पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला,...

‘चाय पर चर्चा’ के लिए निकले पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला, 2 कार्यकर्ता घायल

तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडे वहाँ पहुँच गए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे। उन्होंने दिलीप घोष से तुरंत इलाका छोड़ने के लिए कहा।

मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा के लिए निकले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर लेक टाउन इलाके में हमला हुआ। शुक्रवार (अगस्त 30, 2019) की सुबह इस हमले के दौरान दो अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए। दिलीप घोष ने इसके लिए तृणमूल कॉन्ग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वो पार्टी समर्थकों के साथ इलाके में स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा करने गए थे कि तभी तृणमूल कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता वहाँ पहुँच गए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे। उन्होंने दिलीप घोष से तुरंत इलाका छोड़ने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई और भाजपा के झंडे, बैनर को भी तहस-नहस कर दिया गया।

दिलीप घोष सुबह लेक टाउन में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मौजूद थे। एक जगह बैठकर वह लोगों से बातचीत कर रहे थे। उसी समय स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में करीब 250 तृणमूल कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन पर हमला कर दिया। हालाँकि, दिलीप घोष को चोट नहीं आई, लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश में भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौरतलब है कि दिलीप घोष पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। इस साल मई में जब वह बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता हेमंत बिस्‍व सरमा के साथ जा रहे थे तो उनके काफिले पर खेजुरी में हमला हुआ था। हालाँकि तब भी उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ मौके पर पहुँची थी। लेकिन बीजेपी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और सीआरपीएफ को घटनास्थल पर नहीं पहुँचने दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -