Homeराजनीति'ऐसी कार्रवाई हो कि उदाहरण बन जाए, माफियाओं पर चलता रहेगा बुलडोजर': जुमा के...

‘ऐसी कार्रवाई हो कि उदाहरण बन जाए, माफियाओं पर चलता रहेगा बुलडोजर’: जुमा के दंगों पर CM योगी सख्त, कहा – एक भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार ट्वीट करते हुए बताया, "हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। ऐसे में हमें सभी पक्षों से संवाद बनाए रखना होगा। धर्मगुरुओं/सिविल सोसाइटी से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रखी जाएगी।"

उत्तर प्रदेश में लगातार दो शुक्रवारों से जुमे की नमाज के बाद होने वाली हिंसा मामले पर योगी आदित्यनाथ का आज (11 जून 2022) कुछ ट्वीट आए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने साफ किया है कि शांति बहाल करने के लिए सभी पक्षों से बात होगी, लेकिन सड़कों पर उतर दंगा करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध कार्रवाई होना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि वह उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे कि सभी असामाजिक सोच वालों के लिए वो एक मिसाल होगी ताकि भविष्य में ऐसे उपद्रव की कोई सोच भी न सके। इसके अलावा जिन्होंने उपद्रवियों का साथ दिया उनसे भी निपटा जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार ट्वीट करते हुए बताया, “हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। ऐसे में हमें सभी पक्षों से संवाद बनाए रखना होगा। धर्मगुरुओं/सिविल सोसाइटी से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रखी जाएगी।”

उन्होंने निर्देश दिए, “उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो असामाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक उदाहरण बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके।”

सीएम योगी ने कहा, “माफिया को संरक्षण देने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा तथा माहौल बिगाड़ने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों की पहचान कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध NSA अथवा गैंगस्टर एक्ट के तहत नियम-संगत कार्रवाई की जाएगी।”

उपद्रवियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सीएम ने साफ किया, “अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई सतत जारी रहेगी। किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। यदि किसी गरीब/असहाय व्यक्ति ने कतिपय कारणों से अनुपयुक्त स्थान पर आवास निर्माण करवा लिया है, तो पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा उसका समुचित व्यवस्थापन किया जाएगा।”

योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाएगी। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों की जगह सभ्य समाज में नहीं होनी चाहिए। वह बोले कि प्रशासन कार्रवाई के दौरान न किसी निर्दोष को छेड़ा जाएगा और न ही किसी दोषी को छोड़ा जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -