Homeराजनीतिघर के बाहर भाजपा का झंडा दिखा तो दिन में तारे दिखा दूँगा: कॉन्ग्रेस...

घर के बाहर भाजपा का झंडा दिखा तो दिन में तारे दिखा दूँगा: कॉन्ग्रेस MLA

राकांपा-कॉन्ग्रेस गठबंधन से बड़े नेता लगातार भाजपा-शिव सेना गठबंधन की ओर जा रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद इस दलबदल की शुरुआत कॉन्ग्रेस नेता और विधानसभा के नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल से हुई थी।

महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस के नेता सुनील केदार ने अपने क्षेत्र के लोगों को भाजपा के झंडे लगाने पर हिंसा की धमकी दी है। केदार का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ ज़ोर पकड़ रहीं हैं।

पार्टी में टूट रोकने का यह है तरीका?

टाइम्स नाउ के मुताबिक केदार ने यह बयान उस समय दिया जब वह नागपुर में अपनी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच पार्टी छोड़ने की भगदड़ रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के एक गाँव में कहा, “अगर मैंने भाजपा का झंडा तुम्हारे घर के बाहर देखा, तो दिन में तारे दिखा दूँगा।”

गौरतलब है कि राकांपा-कॉन्ग्रेस गठबंधन से बड़े नेता लगातार भाजपा-शिव सेना गठबंधन की ओर जा रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद इस दलबदल की शुरुआत कॉन्ग्रेस नेता और विधानसभा के नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल से हुई थी। उनके पहले उनके बेटे सुजय को भाजपा के टिकट पर अहमदनगर से सफलता मिल चुकी थी। राधाकृष्ण को जून में पार्टी में शामिल होने के बाद फडणवीस ने राज्य सरकार में काबीना मंत्री बनाया है। उसके बाद जुलाई में 7 बार के MLA कालीदास कोलंबकर ने जुलाई में, और हर्षवर्धन पाटिल ने हाल में कॉन्ग्रेस छोड़कर भगवा पार्टी का दामन थामा है

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ ऊर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -