HomeराजनीतिHowdy Modi के लिए वित्त मंत्री ने 1.4 लाख करोड़ रुपए का डाल दिया...

Howdy Modi के लिए वित्त मंत्री ने 1.4 लाख करोड़ रुपए का डाल दिया बोझ: राहुल और येचुरी ने लगाया आरोप

"हाउडी मोदी' कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने सरकारी खजाने पर 1.4 लाख करोड़ रुपए का बोझ डाल दिया है।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घरेलू कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स घटाने के फ़ैसले के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीताराम येचुरी ने वित्त मंत्री की इन घोषणाओं को एक घोटाला और क्रोनी कैपिटल यानी पूँजीवाद का सबसे बद्तर नमूना बताया।

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट के ज़रिए सीताराम येचुरी ने कहा कि आख़िर में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से छीने गए 1.76 लाख करोड़ रुपए में से 1.45 लाख करोड़ रुपए सरकार द्वारा कॉरपोरेट को दिए जा रहे हैं। यह एक घोटाला है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि सरकार के इस क़दम से माँग में किसी तरह का कोई लाभ नहीं होगा। इससे सरकार के चहेते कॉरपोरेट को तो लाभ मिलेगा, लेकिन आम जनता के हाथ कुछ नहीं लगेगा। मनरेगा के तहत मिलने वाला भत्ता अभी भी जस का तस है और नया कोड मज़दूरों का और अधिक शोषण करना चाहता है।

सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी यहीं नहीं रुके। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जब माँग बढ़ाने के लिए आम लोगों के हाथों में पैसा देने की ज़रुरत थी, तो सरकार ने पैसा कॉरपोरेट के हाथ में दे दिया।

येचुरी ने लिखा कि अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम से पहले ये ऐलान किए गए हैं, यानी सट्टेबाजों को छूट देने की तैयारी है। आज़ादी के बाद हिन्दुस्तान सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है। हमारे पास संवेदनहीन सरकार और सर्कस देखने के अलावा और कुछ उपलब्ध नहीं है।

वहीं, कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने वित्त मंत्री द्वारा आज किए गए ऐलान को पीएम मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम से जोड़ते हुए निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने सरकारी खजाने पर 1.4 लाख करोड़ रुपए का बोझ डाल दिया है।

ग़ौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से शुक्रवार को की गई घोषणाओं से बाजार (सेंसेक्स) झूम उठा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स में एक दिन में 1921 से ज्यादा अंकों की उछाल देखी गई। ऐसा इससे पहले करीब 10 साल पहले देखा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मादर***, रं## का बच्चा… क्या इस तरह की गाली देना अपराध है, हो सकती है सजा? जानिए- सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

मादर****, रं## का बच्चा... जैसी गाली देना अपराध माना जाएगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने इस सवाल को तमिलनाडु के एक मामले के संदर्भ में सुलझाया।

तेल दो, फौजी लो… सऊदी से समझौता बना गले की फाँस, पाकिस्तान अब कुवैत का बनना चाहता है ‘रक्षक’: खुद अपनी बर्बादी की स्क्रिप्ट...

पाकिस्तान अब सऊदी अरब के बाद कुवैत के साथ भी रक्षा समझौते की बातचीत कर रहा है, लेकिन ईरान से बढ़ते तनाव के बीच यह डील उसे तीन मोर्चों पर एक साथ फँसा सकती है।
- विज्ञापन -