Homeराजनीति14 अक्टूबर तक तिहाड़ में ही रहेंगे डीके शिवकुमार, भाई और कॉन्ग्रेस सांसद डीके...

14 अक्टूबर तक तिहाड़ में ही रहेंगे डीके शिवकुमार, भाई और कॉन्ग्रेस सांसद डीके सुरेश से ED करेगी पूछताछ

इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने शिवकुमार की जमानत याचिका खारिज दी थी। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि शिवकुमार ने भले ही आयकर दिया है, लेकिन इससे उनकी संपत्ति बेदाग नहीं हो जाती।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपित कर्नाटक कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार 14 अक्टूबर तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार (सितंबर 30, 2019) को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 14 अक्टूबर तक टाल दी है।

सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने ईडी से याचिका पर अपना जवाब और स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।

इस बीच ईडी ने डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को नोटिस जारी किया है। डीके सुरेश कॉन्ग्रेस के सांसद भी हैं। बता दें कि शिवकुमार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 3 सितंबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद उनसे 14 दिन तक लगातार पूछताछ की थी।

इस दौरान शिवकुमार ने अपने बयानों में डीके सुरेश का नाम लिया था। बयान के आधार पर डीके सुरेश को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें इसी सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी डीके सुरेश के जरिए ऑल इंडिया कॉन्ग्रेस कमेटी तक पहुँचना चाहता है। ईडी का आरोप है कि डीके शिवकुमार के जरिए कथित कालाधन एआईसीसी तक पहुँचाया गया।

इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने शिवकुमार की जमानत याचिका खारिज दी थी। उन्होंने ट्रायल कोर्ट में खराब सेहत की दलील दी थी, जो काम नहीं आई। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि शिवकुमार ने भले ही आयकर दिया है, लेकिन इससे उनकी संपत्ति बेदाग नहीं हुई है। इस अपराध की जड़ें गहरी हैं और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाया गया है। इस मामले से सख्ती से निपटना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -