Homeराजनीतिदिल्ली सरकार के अस्पतालों में होगा सबका इलाज: LG ने बदला केजरीवाल सरकार का...

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में होगा सबका इलाज: LG ने बदला केजरीवाल सरकार का फैसला

नए आदेशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा सकता है। रविवार को ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बाहर के मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बाहर के लोग भी इलाज करवा सकेंगे। उपराज्यपाल (LG) अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें केवल दिल्ली के लोगों के इलाज की बात कही गई थी।

नए आदेशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा सकता है। रविवार को ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बाहर के मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक उपराज्यपाल ने यह फैसला डीडीएमए चेयरपर्सन होने की हैसियत से लिया है। फैसले के साथ ही उपराज्यपाल ने इससे संबंधित सभी विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

यह फैसला दिल्ली से बाहर के दूसरे राज्यों में रहने वाले उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है जो केजरीवाल के एक आदेश के बाद से अपने या फिर अपने सगे-संबंधियों के कोरोना इलाज के लिए एक के बाद दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगा रहे थे।

रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया था कि अब राज्य सरकार के अस्पतालों में बाहरी मरीजों का इलाज नहीं होगा। दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अब सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज होगा। दिल्ली में रह रहे दूसरे राज्यों के लोग या दूसरे राज्यों के वे लोग जो यहाँ आकर इलाज करवाना चाहते हैं, वो सिर्फ केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र वाले अस्पतालों (जैसे AIIMS) में यह सुविधा उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया था कि दिल्ली कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राज्य सरकार के अस्पताल अब दिल्ली के लोगों के लिए होंगे। केंद्र सरकार के अस्पताल में कोई भी इलाज करा सकता है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के अस्पतालों में 10-10 हजार बेड हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया था कि मार्च के महीने तक दिल्ली के सारे अस्पताल पूरे देश के लोगों के लिए खुले रहे। किसी भी समय हमारे दिल्ली के अस्पतालों में 60 से 70 फ़ीसदी लोग दिल्ली से बाहर के थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -