Homeराजनीति'जो नेता पार्टी हित को देशहित से पहले रखते हैं, वे देश के लिए...

‘जो नेता पार्टी हित को देशहित से पहले रखते हैं, वे देश के लिए सबसे ज़्यादा ख़तरनाक’

कोई भी चाहे वो बीजेपी में हो या कॉन्ग्रेस में हो या फिर किसी क्षेत्रीय पार्टी में हो, जो कोई भी इससे अलग सोचता है, देश के लिए सबसे अधिक ख़तरनाक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तारीफ़ करने वाले मिलिंद देवड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि जो नेता पार्टी हित को देशहित से पहले रखते हैं वे देश के लिए सबसे ज़्यादा ख़तरनाक हैं।

इसके अलावा अपलोड किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि कोई भी चाहे वो बीजेपी में हो या कॉन्ग्रेस में हो या फिर किसी क्षेत्रीय पार्टी में हो, जो कोई भी इससे अलग सोचता है, देश के लिए सबसे अधिक ख़तरनाक है। उन्होंने कहा,

“मुझे गर्व है कि मैं जब संसद पहुँचा तो वहाँ पर अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेता थे, सोमनाथ चटर्जी स्पीकर थे। मुझे गर्व है कि जब मैं संसद पहुँचा तो मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। यह सभी बड़े नेता थे, वे पार्टी से अलग जा सकते थे।”

दरअसल, मिलिंद देवड़ा उस बात को लेकर चर्चा में आए गए हैं, जब सोमवार (23 सितंबर) को उन्होंने अमेरिका में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तारीफ़ कर दी थी। तब उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक ताक़त (सॉफ़्ट पॉवर डिप्लोमेसी) को दर्शाता है।

मिलिंद देवड़ा द्वारा की गई इस तारीफ़ पर आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “आपने मेरे मित्र स्वर्गीय मुरली देवड़ा जी की अमेरिका के साथ मज़बूत संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बिल्कुल सही कहा है। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत होता देखकर वाकई बहुत ख़ुश होते।”

इस पर मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि मुरलीभाई ने भारत और अमेरिका में सभी सरकारों के साथ काम किया और हमारे देशों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए काम किया। दिलचस्प बात यह है कि मिलिंद का यह बयान उनकी पार्टी से अलग है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -