Homeराजनीतिनेपाल बिना तो हमारे राम भी अधूरे हैं: प्रधानमंत्री मोदी ने 'बुद्ध की धरती'...

नेपाल बिना तो हमारे राम भी अधूरे हैं: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बुद्ध की धरती’ पर समझाई भारत से दोस्ती की अहमियत, कहा- यही मानवता के हित में है

पीएम मोदी ने भारत-नेपाल के बीच बढ़ते दोस्ताना राजनयिक संबंधों के दोनों देशों के बीच धार्मिक रिश्तों को भी सामने रखा। पीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर भारत में बन रहा है जिसकी ख़ुशी नेपाल के नागरिकों को है। नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई 2022 (सोमवार) को नेपाल की यात्रा पर हैं। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने उनका लुम्बिनी एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर मोदी ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना देते हुए मायदेवी मंदिर के दर्शन किए।

दर्शन के बाद नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर लुम्बिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने भारत-नेपाल के बीच बढ़ते दोस्ताना राजनयिक संबंधों के दोनों देशों के बीच धार्मिक रिश्तों को भी सामने रखा। पीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर भारत में बन रहा है जिसकी ख़ुशी नेपाल के नागरिकों को है। नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।

मोदी ने आगे कहा, “नेपाल में लुम्बिनी म्यूज़ियम का निर्माण भी दोनों देशों के साझा सहयोग का उदाहरण है। और आज हमने लुम्बिनी बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी में डॉ अम्बेडकर चेयर ऒंन बुद्धिस्ट स्टडीज स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। मेरा जन्मस्थान गुजरात का वडनगर सदियों पहले बौद्ध शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था। वहाँ आज भी वहां प्राचीन अवशेष निकल रहे हैं जिनके संरक्षण का काम जारी है।”

नरेंद्र मोदी ने बुद्ध के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बुद्ध के संदेशो में जीवन, ज्ञान और निर्वाण तीनों का समावेश बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस हिसाब से आज दुनिया के हालत बन रहे हैं, उनमें भारत-नेपाल की मित्रता मानवता के लिए काम करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -