Homeराजनीति'केंद्र का पालतू कु%$ बन गई है ED' : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व...

‘केंद्र का पालतू कु%$ बन गई है ED’ : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के घर पर छापा, भड़के कॉन्ग्रेसी जाँच एजेंसी को दे रहे गाली

ईडी की टीम ने भिलाई स्थित चैतन्य बघेल के निवास समेत कुल 14 स्थानों पर एक साथ छापे मारे। ईडी का आरोप है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में 2161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारी और कारोबारी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य के घर पर ED ने 10 मार्च 2025 को छापेमारी की है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों के सिलसिले में की गई। ईडी की टीम ने भिलाई स्थित चैतन्य बघेल के निवास समेत कुल 14 स्थानों पर एक साथ छापे मारे।

ईडी का आरोप है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में 2161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारी और कारोबारी शामिल थे। उन्हें संदेह कि इस घोटाले में चैतन्य बघेल भी शामिल हो सकते हैं। टीम अपनी छानबीन कर रही हैं।

इस बीच भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा यह एक झूठा मामला है जो पिछले सात वर्षों से चल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यदि कोई पंजाब में कॉन्ग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

इस छापेमारी की खबर सुनने के बाद पार्टी सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि ईडी पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री का पालतू कुत्ता बन गई है। वे इस कुत्ते को जहाँ चाहते हैं वहाँ भेज देते हैं। भूपेश बघेल कॉन्ग्रेस के मजबूत नेता हैं और उन्होंने ऐसी जंग लड़ी हैं। कॉन्ग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ के लोग उनके साथ खड़े हैं हम सभी जानते हैं कि भाषा और आरएसएस की गढ़ी झूठी बातें हारेंगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -