Homeराजनीतिपी. चिदंबरम पर ED का शिकंजा: 23 अगस्त को पेश होने के लिए भेजा...

पी. चिदंबरम पर ED का शिकंजा: 23 अगस्त को पेश होने के लिए भेजा समन

आरोप है कि विदेशी विमान विनिर्माण कंपनियों को फायदा पहुँचाने के इरादे से सरकारी कंपनियों के लिए 70,000 करोड़ रुपए के 111 विमान खरीदे गए थे। जाँच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि इस तरह से खरीददारी से पहले से ही......

यूपीए शासनकाल के दौरान एयर इंडिया के लिए किए गए 111 विमानों के सौदे के सिलसिले में कॉन्ग्रेस नेता तथा पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम को जाँच एजेंसी ने 23 अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है।

बता दें कि, एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विवादास्पद विलय समेत यूपीए सरकार के दौरान के कम से कम 4 सौदों में अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जाँच के लिए कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। यह मामले अक्टूबर 2018 में दर्ज हुए थे।

आरोप है कि विदेशी विमान विनिर्माण कंपनियों को फायदा पहुँचाने के इरादे से सरकारी कंपनियों के लिए 70,000 करोड़ रुपए के 111 विमान खरीदे गए थे। जाँच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि इस तरह से खरीददारी से पहले से ही संकट से गुजर रही सरकारी विमानन कंपनी को कथित वित्तीय नुकसान हुआ। 

CAG ने 2011 में सरकार के 2006 में करीब 70,000 करोड़ रुपए में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के लिए एयरबस और बोइंग से 111 विमान खरीदने के फैसले के औचित्य पर सवाल उठाया था। इसके अलावा, ईडी द्वारा एयरसेल-मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया के दो अलग-अलग मनी-लॉन्ड्रिंग मामलों में पी चिदंबरम की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -