HomeराजनीतिCM साहब को कहा डाकू, DM ने मास्टर जी को किया सस्पेंड

CM साहब को कहा डाकू, DM ने मास्टर जी को किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश सरकार के इस फ़ैसले के बाद सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ़ जमकर बवाल काटा जा रहा है

मामला मध्य प्रदेश का है और मज़ेदार है। राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ को डाकू कहने वाले सरकारी स्कूल के एक हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान सरकारी स्कूल के हेडमास्टर मुकेश तिवारी ने मुख्यमंत्री को डाकू कह दिया था।

कार्यक्रम के बाद उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद जबलपुर के जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। मध्य प्रदेश सरकार के इस फ़ैसले के बाद सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ़ जमकर बवाल काटा जा रहा है। आइए जानते हैं इस घटना पर ट्वीटर यूजर की क्या प्रतिक्रिया रही।

किरण बालियाण नाम की एक यूजर ने ट्वीट करके कॉन्ग्रेस पार्टी के फ़ैसले का विरोध किया। किरण ने अपने ट्वीट में लिखा “यदि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में डाकू (चोर) कहने पर एक शिक्षक को निलंबित किया जा सकता है, तो देश के प्रधानमंत्री को चोर कहने वाले राहुल गाँधी को तो जेल में होना चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी के लिए है न कि किसी एक के लिए है।“

इसी तरह एक दूसरे ट्वीटर यूजर मोहतरमा ने लिखा, “अच्छा तो अब मैं कमलनाथ को डाकू कहकर ट्वीट करूँगी, तो मेरे ट्वीटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर सकते हैं।”

एक अन्य ट्वीटर यूजर पावी ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि कमलनाथ के इस फ़ैसले के बाद आपका फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन अभी कहाँ चला गया मिस्टर राहुल गाँधी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -