Homeराजनीतिचिन्मयानंद से ₹5 करोड़ मॉंगने का मामला: ​रेप पीड़िता गिरफ्तार, 7 अक्टूबर तक जेल...

चिन्मयानंद से ₹5 करोड़ मॉंगने का मामला: ​रेप पीड़िता गिरफ्तार, 7 अक्टूबर तक जेल भेज गया

पीड़िता पर अपने दो भाइयों और दोस्त के साथ मिलकर चिन्मयानंद से फिरौती माँगने का आरोप है। एसआईटी ने पिछले हफ्ते इस मामले में पीड़ित छात्रा के दोस्त संजय सिंह, उसके चचेरे भाई विक्रम और मौसेरे भाई सचिन सेंगर को गिरफ्तार किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चिन्मयानंद पर बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय कानून की छात्रा को बुधवार (सितंबर 25, 2019) विशेष जाँच टीम (SIT) ने ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसआईटी ने छात्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पीड़िता पर अपने दो भाइयों और दोस्त के साथ मिलकर चिन्मयानंद से 5 करोड़ की फिरौती माँगने का आरोप है। उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने बताया कि चिन्मयानंद पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले लॉ की छात्रा को एसआईटी ने कथित तौर पर रंगदारी माँगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी ने पिछले हफ्ते इस मामले में पीड़ित छात्रा के दोस्त संजय सिंह, उसके चचेरे भाई विक्रम और मौसेरे भाई सचिन सेंगर को गिरफ्तार किया था।

मामले की जाँच कर रहे एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने के मामले में पीड़ित छात्रा की भी संलिप्तता मिली है। सबूत मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नवीन अरोड़ा ने बताया कि छात्रा से मंगलवार (सितंबर 24, 2019) को पूछताछ की गई थी। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जाँच कराया जा रहा है। 

हालाँकि, पीड़िता के वकील ने छात्रा को हिरासत में लेने की खबर को गलत बताते हुए कहा था कि उन्हें इस बाबत कोई नोटिस नहीं प्राप्त हुआ है और न ही उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई की गई। उन्होंने पीड़िता की गिरफ़्तारी की खबर को भी गलत बताया था। बता दें कि, सोमवार (सितम्बर 23, 2019) को इलाहबाद हाई कोर्ट ने पीड़िता के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जिस पर 26 सितम्बर को सुनवाई होनी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गाँव में 10PM घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम समेत 6...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।

जब ‘दरबारी’ ने गाँधी परिवार की क्षमताओं पर उठाए सवाल तो कॉन्ग्रेस के ‘चारण-भाट’ ने फटाफट कैंसिल किया रामचंद गुहा का ‘इतिहासकार’ वाला लाइसेंस,...

कॉन्ग्रेस के 'दरबारी' रामचंद्र गुहा ने अपने लेख में कॉन्ग्रेस को 'पारिवारिक फर्म' बताकर गाँधी परिवार की क्षमताओं पर सवाल उठाया। इस पर कॉन्ग्रेसियों ने उनके 'इतिहासकार' वाले लाइसेंस को कैंसिल किया।
- विज्ञापन -