HomeराजनीतिBJP में शामिल हुए पूर्व आर्मी जनरल, पार्टी को बताया किसी फौजी की पहली...

BJP में शामिल हुए पूर्व आर्मी जनरल, पार्टी को बताया किसी फौजी की पहली पसंद

जनरल ने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आएँगे, मगर वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से काफी प्रेरित हुए। इसी वजह से उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया।

राजनीतिक दल भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में कई नए चेहरों के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है। बीते कुछ दिनों में कई बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा। अब इस लिस्ट में एक और बड़ी शख्सियत का नाम जुड़ चुका है। पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्ट‍िनेंट जनरल शरत चंद्र विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की मौजूदगी में शनिवार (अप्रैल 6, 2019) को भाजपा में शामिल हो गए।

जनरल शरत चंद्र को जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त हुए थे और पिछले ही साल यानी 1 जून 2018 को भारतीय थलसेना के उप प्रमुख पद से रिटायर हुए हैं। बीजेपी में शामिल होने के मौके पर उन्‍होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आएँगे, मगर वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनकी विचारधारा से काफी प्रेरित हुए। इसी वजह से उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि वो देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं और मौजूदा समय में देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

सेना में अपने 39 साल के करियर में सक्रिय कॉम्‍बैट लीडर के तौर पर कई भूमिकाएँ निभाने वाले जनरल चंद ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जितना भाजपा की सरकार ने सेना के लिए काम किया है उतना किसी और सरकार ने नहीं किया। एक पार्टी के रुप में भाजपा किसी भी फौजी की पहली पसंद है। गौरतलब है कि श्रीलंका में ‘ऑपरेशन पवन’ के दौरान भी सेना की कमान शरत चंद्र ने ही संभाली थी। पूर्व उप सेना प्रमुख को भारतीय सेना में शानदार करियर के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -