Homeरिपोर्टमीडियाशर्मनाक: कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने लाइव टीवी डिबेट में BJP प्रवक्ता के ऊपर फेंका पानी

शर्मनाक: कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने लाइव टीवी डिबेट में BJP प्रवक्ता के ऊपर फेंका पानी

विचारों में मतभेद होना राजनीति में आम बात है लेकिन अब राजनीतिक दलों के बीच बढ़ने वाला मनभेद भी साफ जाहिर होने लगा है।

जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, न्यूज़ चैनलों पर बहस गर्माती जा रही है। चैनल में डिबेट पर अक्सर आपने राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ताओं को उत्तेजित होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए देखा और सुना होगा। मगर कल रात एक डिबेट शो के दौरान कॉन्ग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सारी मर्यादाओं को लांघते हुए एक नया ही कारनामा कर दिया।

दरअसल, कॉन्ग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों के प्रवक्ता एक प्राइवेट मीडिया चैनल में अपनी राय देने पहुँचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हो गई और बहस की बीच कॉन्ग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा इतने बौखला गए कि उन्होंने भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा के ऊपर गिलास का पानी फेंक दिया। हालाँकि न्यूज एंकर संदीप चौधरी, आलोक शर्मा को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आलोक शर्मा आपे से बाहर हो गए थे और उनके द्वारा फेंके गए पानी के छींटे एंकर संदीप चौधरी और वहाँ बैठे रिटायर्ड आर्मी जनरल पर भी पड़े, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने आलोक शर्मा के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद वो भड़क गए और दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनों प्रवक्ता एक दूसरे पर हमलावर होने लगे। विवाद को बढ़ता देख एंकर संदीप ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच आलोक शर्मा को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने भाजपा प्रवक्ता की ओर गिलास में भरा पानी ही फेंक दिया। इसके बाद गुस्से में भाजपा प्रवक्ता भी काफी भड़क गए और आलोक शर्मा से इस बात के लिए माफी माँगने के लिए कहने लगे।

एंकर ने भाजपा प्रवक्ता से भी इस तरह की भाषा का प्रयोग करने से मना किया और साथ ही आलोक शर्मा से सभी पैनलिस्ट से माफी माँगने के लिए कहा, लेकिन कॉन्ग्रेस प्रवक्ता लगातार अपनी बात पर अड़े रहे और भाजपा नेता पर गद्दार कहने का आरोप लगाते रहे। एंकर के समझाने के बाद भी दोनों प्रवक्ता काफी तीखे शब्दों में बात कर रहे थे। लिहाजा एंकर ने बीच में कार्यक्रम खत्म कर दिया और दोनों को स्टूडियो से चले जाने के लिए कहा।

टीवी डिबेट शो के दौरान हुई यह घटना अत्यंत शर्मनाक है। विचारों में मतभेद होना राजनीति में आम बात है लेकिन अब राजनीतिक दलों के बीच बढ़ने वाला मनभेद भी साफ जाहिर होने लगा है, जिसकी वजह से इसकी तरह की अमर्यादित घटना देखने को मिल जाती है, जो जनता को भी सोचने पर विवश कर देती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -