Homeराजनीतिलव जिहाद जैसा कुछ किया तो बर्बाद कर दूँगा, किसानों के हित में भी...

लव जिहाद जैसा कुछ किया तो बर्बाद कर दूँगा, किसानों के हित में भी CM शिवराज ने दिया बड़ा बयान

"मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहाँ होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा।"

कृषि बिल को लेकर घमासान खत्म नहीं हुआ है। किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसानों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार (3 दिसंबर, 2020) को कहा कि किसान के यहाँ जितनी पैदावार होगी राज्य की तरफ से उसे खरीद लिया जाएगा।

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहाँ होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा।”

किसान के हित में किसान कल्याण योजना के तहत दी जानी वाली राशि को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के खाते में राशि को डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। और साथ ही किसानों का सरकार पर भरोसा बनाए रखने के लिए कहते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

इसके अलावा यूपी की योगी सरकार की ही तरह एमपी सरकार भी लव जिहाद को लेकर सख्ती दिखाई है। सीएम शिवराज ने लव जिहाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार सभी धर्मों और जातियों की है।

सीएम ने कहा, “हमारे राज्य में कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारी बेटियों के साथ कुछ भी घृणित करने की कोशिश करेगा तो उन्हें मैं छोड़ूँगा नहीं। अगर कोई धार्मिक परिवर्तन करता है या ‘लव जिहाद’ जैसा कुछ करता है उन्हें भी सजा मिलेगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -