Homeराजनीति'भाजपा तो महमूद गजनवी की भी ग्रैंडफादर, उसने रहम कर छोड़ दिया था, इन्होंने...

‘भाजपा तो महमूद गजनवी की भी ग्रैंडफादर, उसने रहम कर छोड़ दिया था, इन्होंने कुछ नहीं छोड़ा’

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गजनवी जब हिंदुस्तान लूटने के आया तो रहम करके कुछ छोड़ दिया था। लेकिन, भाजपा ने तो प्रदेश में कहीं कुछ नहीं छोड़ा। शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में ऐसा कोई विभाग नहीं छोड़ा जहाँ लूट नहीं की गई हो।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह राजपूत ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी की तुलना महमूद गजनवी से की है। उन्होंने कहा कि गजनवी ने देश को लूटा और बीजेपी वाले पूरा खजाना लूटकर ले गए।

राजपूत रविवार (सितंबर 8, 2019) को ग्वालियर में थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महमूद गजनवी जब हिंदुस्तान लूटने के लिए आया तो सोमनाथ मंदिर को लूटा था। उसने रहम करके कुछ छोड़ दिया था, लेकिन भाजपा तो गजनवी की भी ग्रैंडफादर निकली। उसने तो प्रदेश में कहीं कुछ नहीं छोड़ा। शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में ऐसा कोई विभाग नहीं छोड़ा जहाँ लूट नहीं की गई हो। पूरा प्रदेश खोखला हो गया है। इसी समस्या से सीएम कमलनाथ को जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश कर्ज के गर्त में है, पूरा प्रदेश खोखला है। जिसकी वजह से कमलनाथ सरकार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालाँकि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार के बीच जारी सियासी घमासान पर प्रतिक्रिया देने से वे बचते दिखे। राजपूत ने कहा, “दिग्विजय सिंह देश के बड़े नेता हैं और उमंग सिंघार भी प्रदेश के बड़े नेताओं में से एक हैं। ऐसे में इसको लेकर मैं कोई ज्यादा टिप्पणी नहीं करूँगा, ये कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के अधिकार क्षेत्र की बात है।”

प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस के मंत्री भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इसलिए इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि उनकी सरकार की 9 महीने की विफलताओं पर किसी का ध्यान न जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -