Homeराजनीतिमहाराष्ट्र: एक ही दिन में 5000 से ज्यादा कोरोना केस, स्वास्थ्य मंत्री संक्रमित- लॉकडाउन...

महाराष्ट्र: एक ही दिन में 5000 से ज्यादा कोरोना केस, स्वास्थ्य मंत्री संक्रमित- लॉकडाउन के साथ जारी हुईं नई गाइडलाइंस

यवतमाल में 10 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है, वहीं अमरावती में सप्ताहांत में लॉकडाउन रहेगा। बीएमसी ने राजधानी मुंबई के लिए नए कोविड -19 दिशानिर्देशों को भी नए सिरे से जारी किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार (फरवरी 18, 2021) को कोरोनो वायरस मामलों में एक बार फिर उछाल आने के बाद राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन सहित नए कोरोना दिशानिर्देशों की घोषणा की। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

राजेश टोपे ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया पर दी है। उनका कहना है कि उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक है और वह जल्द ही कोरोना से ठीक हो जाएँगे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले ही अकेले मुंबई में कोरोना संक्रमण के 700 नए मरीज सामने आए थे। इसके बाद महाराष्ट्र में सख्ती बढ़ा दी गई है।

यवतमाल में 10 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है, वहीं अमरावती में सप्ताहांत में लॉकडाउन रहेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने राजधानी मुंबई के लिए नए कोविड -19 दिशानिर्देशों को भी नए सिरे से जारी किया है। सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

बीएमसी ने सार्वजनिक रूप से मास्क के बिना पाए जाने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिम और अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कोरोना दिशानिर्देशों का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी।

अमरावती और यवतमाल, ये दोनों ही विदर्भ में आते हैं। इस इलाके में फरवरी माह की शुरुआत से ही कोविड -19 मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही हैं। सख्ती बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया जब एक ही दिन में महाराष्ट्र में 5,427 नए कोविड -19 मामलों की जानकारी सामने आई। आँकड़ों में यह उछाल लगभग दो महीने से अधिक समय बाद देखा गया है।

यवतमाल जिले में प्रशासन ने दस दिनों के लिए सार्वजनिक मीटिंग्स पर रोक लगाने के साथ ही हाल ही में खुले स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यवतमाल कलेक्टर डीएम सिंह ने कहा कि यवतमाल जिले के स्कूल (कक्षा 5 से 9 के छात्रों के लिए), कॉलेजों और कोचिंग क्लासेस 28 फरवरी तक बंद रहेंगे, जबकि 50 लोगों को ही शादी समारोहों में शामिल होने की अनुमति होगी। हालाँकि, उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन कोविड -19 प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -