Homeराजनीतिश्रीकांत भाऊ बनना चाहते हैं सीएम, शिवसेना सांसद ने कहा- साहिब! मत पालिए अहंकार

श्रीकांत भाऊ बनना चाहते हैं सीएम, शिवसेना सांसद ने कहा- साहिब! मत पालिए अहंकार

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होगा और सरकार गठन को लेकर अभी भाजपा से कोई बात नहीं हुई है। साथ ही कहा है कि भाजपा-शिवसेना को जनादेश "50:50 फॉर्मूले" के आधार पर सरकार बनाने के लिए मिला है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हफ्ते भर से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन, अब तक नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। इसकी वजह मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना की जिद्द है। उसकी जिद्द ने राज्य में कई और लोगों के मन में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जगा दी है। इनमें केवल नेता ही नहीं हैं। बीड जिले के किसान श्रीकांत वी गदले ने भी सीएम पद पर दावा ठोंका है।

उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिख कर कहा है कि जब तक सीएम पद का मामला नहीं सुलझता है, तब तक उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। गदले ने किसानों की मुश्किलों का जिक्र करते हुए यह मॉंग की है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली है। उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना के पास 56 सीटें है। लेकिन, भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने के बाद से शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मॉंग रही है। हालॉंकि उसके दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया है। शिवसेना के नहीं मानने की सूरत में भाजपा निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के साथ अल्पमत सरकार का गठन कर सकती है।

इस बीच, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होगा और सरकार गठन को लेकर अभी भाजपा से कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने ट्वीट किया है, “साहिब…मत पालिए, अहंकार को इतना, वक्त के सागर में कई,सिकन्दर डूब गए!” एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करने वाले राउत ने कहा है कि भाजपा-शिवसेना को जनादेश “50:50 फॉर्मूले” के आधार पर सरकार बनाने के लिए मिला है।

शिवसेना की इस कवायद से एनसीपी के रुख में कोई बदलाव आता नहीं दिख रहा है। पार्टी नेता नवाब मलिक ने फिर से दोहराया है कि भाजपा शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला है और उन्हें सदन में बहुमत साबित करना चाहिए। एनसीपी विधायक दल के नेता अजीत पवार ने भी विपक्ष में बैठने की बात कही है। ​54 सीटें जीतने वाली एनसीपी के मुखिया पवार ने नतीजों के बाद ही विपक्ष में बैठने का ऐलान कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -