Homeराजनीतिमणिशंकर अय्यर ने पकड़े पाँव: माफ़ कीजिए, मुझे कुछ याद नहीं, मैंने ऐसा कुछ...

मणिशंकर अय्यर ने पकड़े पाँव: माफ़ कीजिए, मुझे कुछ याद नहीं, मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा

अय्यर ने कॉन्ग्रेस अधिवेशन के दौरान कटाक्ष करते हुए कहा था, "21वीं शताब्दी में वह (नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री बन पाएँ, ऐसा कतई मुमकिन नहीं है। लेकिन, यदि वह यहाँ (कॉन्ग्रेस अधिवेशन में) आकर चाय बेचना चाहें तो हम उनके लिए जगह बना सकते हैं।"

कॉन्ग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर अपने उस विवादित बयान से एकदम से पलट गए हैं, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को कॉन्ग्रेस के कार्यक्रम में चाय बाँटने की सलाह दी थी। उन्होंने मोदी को ‘चायवाला’ कहा था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने न सिर्फ़ अपने इस बयान के बारे में बात करने से इनकार कर दिया, बल्कि पत्रकार से कहा कि वह केवल जम्मू-कश्मीर पर ही सवाल पूछें।

इंटरव्यू के दौरान एक रोचक मौका तब आया, जब मणिशंकर अय्यर अजीब सी आवाज बना कर पत्रकार के पाँव छूने लगे। इंटरव्यू ले रहे पत्रकार ने मणिशंकर अय्यर से कहा कि वो इतने बड़े राजनेता हैं और राजनयिक भी रह चुके हैं, ऐसे में वो उनकी बहुत इज्जत करते हैं। इसके बाद अजीब सी आवाज बनाते हुए अय्यर ने कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद आपका। आपने मेरी प्रशंसा की। मैं आपके पाँव छूता हूँ।“‘

पत्रकार ने जब अय्यर को उनके ‘चायवाला’ बयान की याद दिलाई तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है। उन्होंने कहा, “माफ़ कीजिए। मुझे कुछ याद नहीं है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा।” अय्यर इस बात से नाराज़ दिखे कि उनसे 5 वर्ष बाद भी उसी बयान को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। बता दें कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, तब मणिशंकर अय्यर ने कॉन्ग्रेस अधिवेशन के दौरान कटाक्ष करते हुए कहा था:

“21वीं शताब्दी में वह (नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री बन पाएँ, ऐसा कतई मुमकिन नहीं है। लेकिन, यदि वह यहाँ (कॉन्ग्रेस अधिवेशन में) आकर चाय बेचना चाहें तो हम उनके लिए जगह बना सकते हैं।”

इंटरव्यू के दौरान इस बारे में सवाल किए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने हाथ जोड़ पत्रकार के पाँव छू लिए। अक्सर विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले अय्यर ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के विभाजन को कॉन्ग्रेस की रणनीतिक भूल करार दिया था। वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का राजनीतिक करियर ख़त्म होने के लिए भी इसी निर्णय को दोषी ठहराया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मादर***, रं## का बच्चा… क्या इस तरह की गाली देना अपराध है, हो सकती है सजा? जानिए- सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

मादर****, रं## का बच्चा... जैसी गाली देना अपराध माना जाएगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने इस सवाल को तमिलनाडु के एक मामले के संदर्भ में सुलझाया।

तेल दो, फौजी लो… सऊदी से समझौता बना गले की फाँस, पाकिस्तान अब कुवैत का बनना चाहता है ‘रक्षक’: खुद अपनी बर्बादी की स्क्रिप्ट...

पाकिस्तान अब सऊदी अरब के बाद कुवैत के साथ भी रक्षा समझौते की बातचीत कर रहा है, लेकिन ईरान से बढ़ते तनाव के बीच यह डील उसे तीन मोर्चों पर एक साथ फँसा सकती है।
- विज्ञापन -