Homeराजनीति'गाँधी का भारत गोडसे में बदल रहा': किक्रेट के बहाने महबूबा मुफ्ती ने फिर...

‘गाँधी का भारत गोडसे में बदल रहा’: किक्रेट के बहाने महबूबा मुफ्ती ने फिर उड़ेला पाकिस्तान के लिए प्यार

''मुझे वाजपेयी जी के दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक क्रिकेट मैच याद है, जहाँ पाकिस्‍तान के नागरिक भारत के लिए जयकार कर रहे थे। वहीं, भारत के नागरिक पाकिस्तान के लिए जयकार कर रहे थे।''

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का पाकिस्‍तान प्रेम किसी से छिपा नहीं है। इस बार उन्होंने दो 2 महीने पहले (अक्टूबर 2021) भारत-पाकिस्‍तान के बीच हुए टी-20 मुकाबले का जिक्र कर मोदी सरकार पर हमला किया है। महबूबा ने मंगलवार (7 दिसंबर 2021) को कहा कि ऐसा लगने लगा है कि महात्‍मा गाँधी का भारत, गोडसे के भारत में बदल रहा है।

जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व सीएम ने कहा, ”मुझे वाजपेयी जी के दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक क्रिकेट मैच याद है, जहाँ पाकिस्‍तान के नागरिक भारत के लिए जयकार कर रहे थे। वहीं, भारत के नागरिक पाकिस्तान के लिए जयकार कर रहे थे।”

मुफ्ती ने कहा कि एक मैच में तो पाकिस्‍तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तारीफ भी की थी। इस दौरान उन्होंने आगरा की घटना के बारे में भी बात की, जहाँ टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में तीन पाकिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उस समय उन युवाओं का पक्ष लेने को कोई भी वकील तैयार नहीं हुआ। ऐसे में लगता है कि गाँधी का भारत गोडसे के भारत में बदल रहा है।

बता दें कि 24 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान की जीत के बाद कई जगहों से ऐसी खबरें आई थीं कि वहाँ कुछ लोगों ने बम-पटाखे फोड़े और पाकिस्तान के लिए नारे बुलंद किए। इसी क्रम में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत श्रीनगर में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा उदयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में भी एक नफीसा नाम की शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -