Homeराजनीतिकेजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, 31 जनवरी तक देना होगा जवाब

केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, 31 जनवरी तक देना होगा जवाब

बीजेपी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर शुक्रवार शाम 5 बजे तक हर हाल में जवाब देने के लिए कहा है। वहीं किसी भी स्थित में नोटिस का जवाब ने देने पर आयोग फ़िर से आगे की कार्रवाई करेगा।

दिल्ली में चल रहे चुनाव प्रचार के बीच चुनाव आयोग ने केजरीवाल को एक नोटिस जारी किया है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में जारी नोटिस का जवाब केजरीवाल को 31 जनवरी तक देना होगा।

बीते 13 जनवरी को मकरसंक्रांति के अवसर पर तीस हजारी कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें जगह मिले तो कोर्ट और बार में भी मोहल्ला क्लीनिक खोल देंगे। हम दिल्ली के सभी कोने में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए 3-4 कमरों की आवश्यकता होती है। केजरीवाल द्वारा दिए गए इस बयान की बीजेपी ने अगले ही दिन 14 जनवरी को चुनाव आयोग से शिकायत कर दी और कहा कि केजरीवाल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, जिस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

चुनाव आयोग द्वारा केजरीवाल को जारी किया गया नोटिस

चुनाव आयोग द्वारा केजरीवाल को जारी किया गया नोटिस

बीजेपी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर शुक्रवार शाम 5 बजे तक हर हाल में जवाब देने के लिए कहा है। वहीं किसी भी स्थित में नोटिस का जवाब ने देने पर आयोग फ़िर से आगे की कार्रवाई करेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -