Homeराजनीति'वीडियो बिलकुल फर्जी' : अश्लील क्लिप वायरल होने पर बोले बाराबंकी के सांसद उपेंद्र...

‘वीडियो बिलकुल फर्जी’ : अश्लील क्लिप वायरल होने पर बोले बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई

भाजपा सांसद ने अपनी ओर इन सारी वीडियोज को फर्जी बताया और थाने में केस भी करवाया। भाजपा सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ इस संबंध में केस कराया।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत के नाम पर कुछ वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर कई अश्लील वीडियोज शेयर करके दावा किया गया कि एक कमरे में विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखने वाला व्यक्ति बाराबंकी से बीजेपी सांसद है। हालाँकि भाजपा MP ने अपनी ओर इन सारी वीडियोज को फर्जी बताया और थाने में केस भी करवाया।

भाजपा सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ इस संबंध में केस कराया है। एफआईआर में कहा गया कि सांसद की फर्जी आपत्तिजनक वीडियो बनाई गई ताकि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी छवि खराब की जा सके। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उपेंद्र सिंह रावत के नाम से 7 वीडियो क्लिप वायरल की जा रही हैं जो कि 5-5 मिनट की हैं। पुलिस हवाले से कहा गया कि जो वीडियो उपेंद्र सिंह रावत के नाम पर फैलाई जा रही है उसमें शख्स को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया है।

इस मामले में सांसद ने कहा- “बाराबंकी से जैसे ही मुझे टिकट मिली वैसे ही विरोधियों द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान होगी। वीडियो पूरी तरह फेक है।” वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष ने इस वीडियो के वायरल होने पर इसे सांसद के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र सिंह रावत को टिकट मिलने से प्रतिद्वंदी बौखलाए हुए हैं। इसका जवाब जनता से मिलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -