Homeराजनीतिजो लोग सत्ता में वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग, हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना...

जो लोग सत्ता में वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग, हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए: पी चिदंबरम

"जो लोग सत्ता में हैं वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।" चिदंबरम ने कहा, "भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है उससे दुनिया सशंकित है। हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए।"

साल 2019 में 106 दिन तक तिहाड़ में रहने के बाद कॉन्ग्रेस के दिग्गज़ नेता पी चिदंबरम अभी पिछले महीने जेल से रिहा हुए और तब से वे लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधने की कोशिश की है। उन्होंने आज नागरिकता संशोधन कानून और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

पी चिदंबरम ने अमेरिकी पत्रिका के लोकतंत्र सूचकांक को आधार बनाकर मोदी सरकार को घेरा है। जिसमें भारत ने अपनी रैंकिंग में गिरावट दर्ज की है। इस रैंकिंग के आधार पर कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है और सत्ता में बैठे लोग असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “भारत लोकतंत्र सूचकांक में 10 स्थान लुढ़क गया। पिछले दो साल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजदीकी नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जनता है कि लोकतंत्र को कुचला गया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है।”

इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, “जो लोग सत्ता में हैं वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।” चिदंबरम ने कहा, “भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है उससे दुनिया सशंकित है। हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए।”

यहाँ बता दें कि आज सत्ताधारियों को टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा बताने वाले कॉन्ग्रेस नेता पी चिंदंबरम और उनकी पार्टी सत्ता में खुद भी 10 साल तक रही है। लेकिन शायद उन्हें ये नहीं याद कि उन्होंने कॉमनवेल्थ, टाटा ट्रक और नौसेना टोही विमान जैसे घोटालों को करके किस तरह देश को चूना लगाया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -