Homeराजनीतिपरेश रावल ने याद दिलाई मोदी को दी हुई 50 गालियाँ, सबसे भद्दी जिग्नेश...

परेश रावल ने याद दिलाई मोदी को दी हुई 50 गालियाँ, सबसे भद्दी जिग्नेश ने दी है

प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा राजीव गाँधी को भ्रष्टाचारी बताने के बाद सोशल मीडिया से लेकर चुनावी रैलियों में 'यह कहना आपको शोभा नहीं देता है' वाले दल अचानक से सक्रिय हो चुके हैं जिन्होंने स्वयं मोदी को अश्लील और बेहूदा बातें कही थी।

आम चुनाव की शुरू से ही कॉन्ग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गाँधी ‘चौकीदार चोर है’ के नारे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार घेरने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, PM मोदी ने इसके जवाब में राजीव गाँधी पर तंज कसते हुए उन पर ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ कहकर हमला क्या बोला कि विपक्ष सदमे की स्थिति में नजर आ रहा है। हाल ही में झारखंड रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा था, “आपके (राहुल गाँधी) पिताजी (राजीव गाँधी) को आपके राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया।”

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गाँधी को भ्रष्टाचारी बताने के बाद सोशल मीडिया से लेकर चुनावी रैलियों में ‘यह कहना आपको शोभा नहीं देता है’ वाले दल अचानक से सक्रिय हो चुके हैं और सब ने मिलकर नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए अपनी-अपनी पोज़िशन ले ली है। हालाँकि, कॉन्ग्रेस और समस्त विपक्ष शायद ऐसा करने में असमर्थ साबित हो रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह यह भी है कि विगत 5 साल से वो एक ऐसे प्रधानमंत्री पर लगातार बेबुनियाद आरोपों के माध्यम से निम्न से भी निम्नस्तर का बयान दे चुके हैं, जो बहुमत द्वारा चुनी गई सरकार का नेता है।

कॉन्ग्रेस महासचिव और रोजाना ED ऑफिस के चक्कर काट रहे मनी लॉन्ड्रिंग आरोपित रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गाँधी को आज महाभारत के पात्र दुर्योधन की भी याद आ गई। इसके बाद ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के ट्विटर एकाउंट से एक ऐसी लिस्ट जारी की गई है, जिसमें हाल ही के कुछ वर्षों में विपक्ष के तमाम पढ़े-लिखे, युवा और बुजुर्ग, सभी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहे गए अपशब्द, तारीख समेत लिखे गए हैं।

इस लिस्ट में कामरेड कन्हैया कुमार के समर्थक युवा नेता जिग्नेश मेवानी से लेकर कॉन्ग्रेस नेता दिव्या स्पंदना और अन्य कई नाम मौजूद हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी काल्पनिक और मनोवैज्ञानिक घृणा के कारण बेहद भद्दी बातें कही गई हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर नीचे लगाई तस्वीर भी घूम रही है जिसमें किस नेता ने, मोदी के लिए किस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह लिखा हुआ है।

विपक्ष द्वारा PM मोदी को दी गई कुछ ‘गैर-राजनीतिक’ गालियाँ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस ट्वीट में दर्शाए गए विचार ट्विटर यूज़र के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति ऑपइंडिया उत्तरदायी नहीं है। इस रिपोर्ट में सभी सूचनाएँ ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार ऑपइंडिया के नहीं हैं, तथा ऑपइंडिया उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -