Homeराजनीति'धर्म की हो पुनर्स्थापना' : पाकिस्तानी बच्चे का गीत सुन भावुक हुए पवन कल्याण,...

‘धर्म की हो पुनर्स्थापना’ : पाकिस्तानी बच्चे का गीत सुन भावुक हुए पवन कल्याण, पड़ोसी मुल्क में रह रहे हिंदुओं को दी दीवाली की शुभकामनाएँ

बच्चे का गीत और भावनाएँ समझते हुए पवन कल्याण लिखते हैं, "पाकिस्तान के एक हिंदू बच्चे का यह गीत विभाजन के गहरे दर्द के साथ उनके भारत से फिर से जुड़ने की लालसा को दिखाता है।"

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने दीवाली के मौके पर एक पाकिस्तानी हिंदू बच्चे की वीडियो शेयर करते हुए पड़ोसी मुल्कों में रह रहे हिंदुओं को त्योहार की शुमकामनाएँ दी हैं। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी बच्चा ‘अलबेलो इंडिया’ गाना गा रहा है।

बच्चे का गीत और भावनाएँ समझते हुए पवन कल्याण लिखते हैं, “पाकिस्तान के एक हिंदू बच्चे का यह गीत विभाजन के गहरे दर्द के साथ उनके भारत से फिर से जुड़ने की लालसा को दिखाता है।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को मेरी तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ। विशेषकर बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को इस त्योहार की बधाई। भगवान श्री राम आपको इस स्थिति में शक्ति और साहस दें। हम सभी भारत में आपकी सुरक्षा और स्थिरता की आशा करते हैं और आप हमारी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।”

आगे उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि विश्व समुदाय और वैश्विक नेता पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताए जा रहे हिंदुओं की सुरक्षा और उनके मौलिक अधिकारों को बचाने हेतु उनसे संपर्क करेंगे। आज दिवाली के दिन, आइए हम सभी बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों में सताए जा रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें। उनकी भूमि पर धर्म की पुनर्स्थापना हो।”

बता दें कि पवन कल्याण ने जिनका पोस्ट शेयर किया है उन्होंने पोस्ट में बताया कि पोस्‍ट में लिखा, “पाकिस्तान में यह हिंदू बच्चा जो सिंधी गीत गा रहा है, वह है ‘अलबेलो इंडिया’, जो इस प्रकार है – ‘मेरा हिंदू पड़ोसी अलबेलो भारत के लिए रवाना हो रहा है। वह इस शुक्रवार को ट्रेन में सवार होगा और कभी पाकिस्तान नहीं लौटेगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -