Homeराजनीति'किसी का भी बेटा हो, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं, पार्टी से निकाल देना चाहिए'...

‘किसी का भी बेटा हो, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं, पार्टी से निकाल देना चाहिए’ – विजयवर्गीय मामले पर PM सख्त

"किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहने का हक नहीं है। सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए।"

भाजपा की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने इंदौर की घटना पर जबरदस्त नाराजगी जताई है। कैलाश विजयवर्गीय के ‘बल्लामार’ बेटे आकाश विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस तरह की चीजें हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएँगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दिन-रात इसलिए मेहनत नहीं कर रहे कि ऐसी हरकत की जाए। पीएम ने कहा कि किसी का बेटा होने का ये मतलब नहीं कि मनमानी की छूट होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि जेल से छूटने के बाद आकाश के स्वागत में जो लोग गए थे, उनको बाहर किया जाए, पूरी यूनिट भंग की जाए। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए ही इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा, “किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहने का हक नहीं है। सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए।”

बिहार के सारण से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बहुत नाराज थे। उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में यह बात कही। साथ ही कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है।”

यह मामला 26 जून का है। इसमें इंदौर नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र अपनी टीम के साथ एक जर्जर मकान को गिराने के लिए पहुँचे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना अपने विधायक आकाश विजयवर्गीय को दी तो आकाश अपने समर्थकों को लेकर वहाँ पहुँचे और विवाद के बाद आकाश ने निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

इस घटना के बाद पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार (जून 29, 2019) को उनको जमानत मिली और रविवार (जून 30, 2019) को वो जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने पर उनके कई समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और हवा में फायरिंग भी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -