Homeराजनीति'इस बजट से गरीब को बल मिलेगा, युवा को बेहतर कल और मध्यम वर्ग...

‘इस बजट से गरीब को बल मिलेगा, युवा को बेहतर कल और मध्यम वर्ग को मिलेगी प्रगति’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में उनकी सरकार ने गरीब, शोषित और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, और अब अगले 5 साल में यही सशक्तीकरण उन्हें देश के विकास का पावर हाउस बनाएगा।

संसद में वित्त मंत्री द्वारा आम बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इस बजट को न्यू इंडिया का बजट बताया है। और साथ ही उन्होंने इसे ग्रीन बजट का नाम दिया है।

उन्होंने भाषण के दौरान कहा, “यह देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला बजट है। इस बजट से गरीब को बल मिलेगा और युवा को बेहतर कल मिलेगा। इस बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग को प्रगति मिलेगी, विकास की रफ्तार को गति मिलेगी। इस बजट से टैक्स व्यवस्था में सरलीकरण होगा, इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण होगा।”

पीएम मोदी का कहना है कि यह बजट उद्यम और उद्यमों को मजबूत बनाएगा और महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाएगा। यह ग्रीन बजट है, जिसमें पर्यावरण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सोलर सेक्टर पर विशेष बल दिया गया है। इस बजट में आर्थिक जगत के रिफॉर्म भी हैं, आम नागरिक के लिए ईज ऑफ लिविंग भी है और साथ ही गाँव और गरीब का कल्याण भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक आज लोगों के जीवन में नई आकांक्षाएँ और अपेक्षाएँ हैं, यह बजट देश को विश्वास दे रहा है कि इन्हें पूरा किया जा रहा है।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 5 सालों में उनकी सरकार ने गरीब, शोषित और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, और अब अगले 5 साल में यही सशक्तीकरण उन्हें देश के विकास का पावर हाउस बनाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -