Homeविविध विषयअन्यपीएम ने प्रयाग दौरे के दौरान सफाईकर्मियों पैर धोए, चरण वंदना की, जानिए क्या...

पीएम ने प्रयाग दौरे के दौरान सफाईकर्मियों पैर धोए, चरण वंदना की, जानिए क्या रही उनकी प्रतिक्रिया

अपने सहज व्यक्तित्व के कारण लोगों से घुलने-मिलने में नरेंद्र मोदी को परेशानी नहीं होती है और शायद यही वजह है कि देश के वंचित वर्ग के लोगों से उन्हें बहुत स्नेह मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज पहुँचकर सामाजिक समरसता का अनोखा और दिल को छू लेने वाला संदेश देते हुए सफाईकर्मियों की चरण वंदना की। पीएम मोदी प्रयाग कुंभ में शिरकत करने के लिए गए हुए हैं। गंगा स्नान और आरती के बाद उन्होंने सफाईकर्मियों के पैर धोए और उनको नमन किया। साथ ही, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छाग्रहियों व सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

स्वच्छता कर्मियों में पीएम मोदी द्वारा दिये गए इस सम्मान से बहुत उत्साह है। अपनी प्रतिक्रिया में सफाई कर्मियों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने खुद उनके पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया है। इस वीडियो में एक सफाई कर्मी का कहना है, “प्रधानमंत्री ने खुद हमारे पाँव धोए, हमें प्रणाम किया और हमारा मान बढ़ाया। हमने कभी सोचा नहीं था कि हम लोगों को कोई इस तरह मान-सम्मान देगा।” उन्होंने बताया कि वो संगम में सफाई व्यस्था का काम देखते हैं।

स्वच्छता दूत प्यारेलाल का कहना है, “जिस तरह मौत का पता नहीं होता, उसी तरह पीएम मोदी हमारे पाँव धोएँगे यह हमें पता नहीं था।”

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुंभ की पहचान स्वच्छता से हुई है और स्वयं महात्मा गाँधी ने 100 साल पहले स्वच्छ कुंभ की इच्छा जताई थी, जब वह हरिद्वार कुंभ में गए थे।

अपने सहज व्यक्तित्व के कारण लोगों से घुलने-मिलने में नरेंद्र मोदी को परेशानी नहीं होती है और शायद यही वजह है कि देश के वंचित वर्ग के लोगों से उन्हें बहुत स्नेह मिलता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -