Homeराजनीति'कॉन्ग्रेस खुद सुधरती नहीं, मेरा ट्रैक रिकॉर्ड भी खराब करवा दिया' : प्रशांत किशोर...

‘कॉन्ग्रेस खुद सुधरती नहीं, मेरा ट्रैक रिकॉर्ड भी खराब करवा दिया’ : प्रशांत किशोर ने निकाली भड़ास, सबसे पुरानी पार्टी को बताया- डूबती नाव

प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरा कॉन्ग्रेस के प्रति बहुत सम्मान है, लेकिन मौजूदा हालत पार्टी के लिए सही नहीं हैं... मेरी केवल एक ही चुनाव में हार हुई, जिससे मैंने सबक ले लिया कि अब मुझे कॉन्ग्रेस के साथ काम नहीं करना है।"

बिहार से जन सुराज यात्रा की शुरुआत कर चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कॉन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जन सुराज यात्रा के तहत सोमवार (30 मई 2022) को वैशाली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पहुँचे प्रशांत किशोर ने कॉन्ग्रेस से नाराजगी जाहिर की।

किशोर ने कॉन्ग्रेस के लिए कहा, “मैं अब कभी कॉन्ग्रेस (Congress) के साथ काम नहीं करेंगे। यह एक ऐसी पार्टी है, जो खुद तो सुधरती नहीं है, मेरा भी ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया है।” प्रशांत ने आगे कहा, “2011 से 2021 तक मैं 11 चुनाव से जुड़ा रहा, जिसमें 2017 के एक ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जो यूपी में कॉन्ग्रेस के साथ था। इसके बाद मैंने तय कर लिया था कि अब मैं कॉन्ग्रेस के साथ काम नहीं करूँगा।”

प्रशांत किशोर ने कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी को एक डूबती हुई नाव बताया। उन्होंने क​हा, “मेरा कॉन्ग्रेस के प्रति बहुत सम्मान है, लेकिन मौजूदा हालत पार्टी के लिए सही नहीं हैं… मेरी केवल एक ही चुनाव में हार हुई, जिससे मैंने सबक ले लिया कि अब मुझे कॉन्ग्रेस के साथ काम नहीं करना है।”

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में कॉन्ग्रेस के साथ चर्चा असफल होने के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी नई सियासी पारी के संकेत दिए थे। उन्होंने 2 मई को ट्वीट के जरिए अपने एक दशक के अनुभव का जिक्र किया और बिहार से नई ‘शुरुआत’ करने की बात कही थी। वहीं अप्रैल में कॉन्ग्रेस में शामिल होने को लेकर चली लंबी बैठकों के बाद किशोर ने जानकारी दी थी कि उन्होंने पार्टी की पेशकश को ठुकरा दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रशांत किशोर ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वार आयोजित ‘E. Adda’ में कहा था कि भाजपा चुनावी रूप से काफी मजबूत पार्टी हो गई है और भारत में एक बार आप 30% वोट सुरक्षित कर लेते हैं तो आप कई दशकों तक टिकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -