Homeराजनीति'प्रस्ताव पसंद आया तो खाप से सलाह लेकर लेंगे फैसला':अनुराग ठाकुर के साथ होगी...

‘प्रस्ताव पसंद आया तो खाप से सलाह लेकर लेंगे फैसला’:अनुराग ठाकुर के साथ होगी पहलवानों की बैठक, उधर टिकैत ने रद्द किया धरना

बताया ये भी जा रहा है कि किसान नेता इस बात से नाराज हैं कि अमित शाह से मुलाकात को लेकर पहलवानों द्वारा उन्हें अँधेरे में रखा गया।

केंद्र सरकार ने साफ़ कर दिया है कि वो पहलवानों के साथ बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर के कहा कि पहलवानों के मुद्दे पर उनसे बातचीत करने के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने जानकारी दी कि बातचीत के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। ये पहलवान WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवान अब भी कह रहे हैं कि उन्हें बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “हमें देखना है कि सरकार क्या प्रस्ताव देती हैहम देखेंगे कि सरकार हमें क्या प्रस्ताव देती है। हमारी प्रमुख माँग है कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए। अगर हमें सरकार का प्रस्ताव पसंद आता है तो हम इसके बाद अपने खाप के नेताओं से सलाह लेंगे। ऐसा नहीं है कि हम सरकार के किसी भी प्रस्ताव को नहीं मान लेंगे। हमारा आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा।” बताया गया था कि इससे पहले शनिवार (3 जून, 2023) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहलवानों ने मुलाकात की थी।

मीडिया सूत्रों का कहना है कि बैठक में पहलवान बृजभूषण की गिरफ़्तारी के साथ-साथ WFI के निष्पक्ष चुनाव की भी माँग करेंगे। केंद्र सरकार पहलवानों के साथ विवाद को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है। उधर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन और खाप पचायतों ने रद्द कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि बातचीत के नतीजों के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा और विरोध प्रदर्शन का प्लान क्या हो।

बताया ये भी जा रहा है कि किसान नेता इस बात से नाराज हैं कि अमित शाह से मुलाकात को लेकर पहलवानों द्वारा उन्हें अँधेरे में रखा गया। राकेश टिकैत 9 जून को दल-बल के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू करने के मूड में थे। हालाँकि, उन्होंने कहा है कि अब भी वो पहलवानों के समर्थन में हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि पहलवानों की बैठक को लेकर उन्हें कोई जानकारी भी नहीं है। फ़िलहाल उनका दिल्ली का धरना रद्द कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह आध्यात्मिक यात्रा परंपरा का एक शाश्वत अध्याय’: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को PM मोदी ने लिखा पत्र, ये 5 संकल्प अपनाने...

PM मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की है।

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।
- विज्ञापन -