Homeराजनीति1 मिनट नहीं खुला VIP गेट तो दबंगई पर उतरे पंजाब के आप MLA,...

1 मिनट नहीं खुला VIP गेट तो दबंगई पर उतरे पंजाब के आप MLA, तोड़ डाला बैरियर: 10 मिनट तक फ्री में निकलवाई गाड़ियाँ

"टोल प्लाजा पर कोई भी व्यक्ति VIP लेन खोलने को तैयार नहीं था। हमने ऐसा इसलिए किया। टोलकर्मी अपनी मनमानी करते हैं। कई बार तो मेरे कर्मचारियों को VIP टोल बूथ खोलना पड़ा था क्योंकि उसे खोलने के लिए टोलकर्मी मौजूद ही नहीं थे।"

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की दादागीरी का कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दसूहा से आप विधायक ने होशियारपुर के एक टोल प्लाज़ा पर लगभग 10 मिनट तक जबरन कई गाड़ियों को फ्री में निकाला। हालाँकि, विधायक के गुस्से की वजह VIP लेन का न खुलना और उनका 1 मिनट इंतज़ार करना बताया जा रहा है।

इस घटना के वायरल हो रहे CCTV फुटेज में विधायक टोल नाके के बैरियर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे पंजाब पुलिस के 2 सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस के जवान भी विधायक के काम में हाथ बँटवाते दिख रहे हैं जो लोगो से उस लेन से बिना टोल जाने को कह रहे जिसमें वो खुद हैं। इस दौरान बैरियर गिराने पर एक सुरक्षाकर्मी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ उलझता भी दिखाई दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा का है। टोल प्लाजा के मैनेजर मुबारक अली के मुताबिक, “विधायक ने हमारे टोलकर्मी हरदीप सिंह को गालियाँ दी। इसके बाद खुद विधायक ने अपने हथियार बंद अंगरक्षकों के साथ मिल कर गाड़ियों को फ्री में निकलवाना शुरू कर दिया। हमारे टोल बूथों पर विधायक के साथियों ने कब्ज़ा जमा लिया था। इस दौरान उन्होंने हमारे बूम बैरियर को भी तोड़ डाला। हमने नेशनल हाइवे अथॉरिटी को इसकी जानकारी दे दी है।”

वहीं इस घटना पर विधायक घुम्मन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “टोल प्लाजा पर कोई भी व्यक्ति VIP लेन खोलने को तैयार नहीं था। हमने ऐसा इसलिए किया। टोलकर्मी अपनी मनमानी करते हैं। कई बार तो मेरे कर्मचारियों को VIP टोल बूथ खोलना पड़ा था क्योंकि उसे खोलने के लिए टोलकर्मी मौजूद ही नहीं थे। मेरी इतनी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि मैं विधायक हूँ।”

विधायक घुम्मन ने यह भी कहा कि वो अक्स्सर चंडीगढ़ और जालंधर उसी रास्ते से जाते हैं और हर बार उस टोल प्लाजा पर VIP लेन बंद मिली जिसे उन्हें खुद खोलना पड़ा। उनके मुताबिक, “घटना के दिन जब मैं टोल प्लाजा वालों से बात करने नीचे उतरा तब उनके कई गुंडों ने हमें घेर लिया था और हमसे गाली गलौज की थी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -